बेल्जियम को हराकर भारत ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
Image Credit: social media
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह बेल्जियम पर लगातार दूसरी जीत है। टीम ने स्पेन को भी दो मैच में हराया है। बेल्जियम दौरे के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम 3 अक्टूबर को बेल्जियम से ही भिड़ेगी। भारत के लिए 10वें मिनट में अमित रोहिदास ने तथा सिमरनजीत सिंह ने गोल किए, वहीं बेल्जियम के लिए फेलिक्स ने गोल किया।