भारत ने जीत के साथ की शुरूआत, बेल्जियम को हराया
Image Credit: shortpedia
भारतीय हॉकी टीम अपने पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराया। भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों के बीच दूसरा मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत की ओर से मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए। मैच में गोलकीपर कृष्ण बी पाठक को आजमाया गया। उन्होंने कई अच्छे शॉट रोके और बेल्जियम को एक भी गोल नहीं करने दिया।