भारत बनाम इंग्लैंड: शमी ने शुरु की ट्रेनिंग, डे-नाइट टेस्ट के लिए हो सकते हैं उपलब्ध
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दोबारा ट्रेनिंग शुरु कर दी है। कलाई में फ्रैक्चर से उबरने के बाद शमी ने बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में ट्रेनिंग शुरु कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगी इस चोट के कारण शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हुए हैं।