टेबल टेनिस में भारत ने जीता गोल्ड
Image Credit: Twitter
भारतीय महिला टीम ने मौजूदा चैंपियन सिंगापुर को 3-1 से हराकर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम में मनिका बत्रा, मौमा दास, मधुरिका पाटकर, सुतिर्थ मुखर्जी और पूजा सहस्रबुद्ध जैसे दिग्गज खिलाडी शामिल है.भारत की मौमा दास और मधुरिका पाटकर ने सिंगापुर की यिहान झोऊ और मेंग्यू यू को 11-7, 11-6, 8-11 और 11-7 से हराया था। भारत के पदक में सात स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।