KPL फिक्सिंग के फेर में अभिमन्यु मिथुन, सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने किया तलब
Image Credit: shortpedia
KPL फिक्सिंग के खेल का पर्दाफाश होने और कई खिलाडियों के पकड़े जाने के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर को भी तलब किया गया है। साल 2010 में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन को अब सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने तलब किया है। KPL फिक्सिंग के मामले में अभिमन्यु मिथुन से भी पूछताछ की जाएगी, मिथुन हालिया सूरत में कर्नाटक की टीम के लिए खेल रहे थे।