यूएस ओपन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त, टूर्नामेंट से बाहर हुई बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है। इन्हें नीदरलैंड के जीन जुलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ की जोड़ी ने 5-7, 5-7 से हराया। वहीं यह मैच एक घंटे 26 मिनट तक चला।