इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन करेगा 36 पूर्व खिलाड़ियों की वित्तीय मदद
Image Credit: Shortpedia
इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन ने कोरोनावायरस महामारी से आर्थिक संकट में फंसे पूर्व तेज गेंदबाज देवराज गोविंदराज समेत 36 खिलाड़ियों को वित्तीय मदद देने की पेशकश की। ICA को कुल 52 आवेदन पुरुष और महिला खिलाड़ियों के मिले हैं, जिन्हें वित्तीय मदद की जरूरत हैं, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेटर से रिटायर हो चुके हैं। आइसीए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के 5 सदस्यों ने 36 जरूरतमंद क्रिकेटरों को चुना है, जिसमें रिटायर्ड क्रिकेटर या उनकी विधवाएं हैं।