भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान हुआ 30 का, 9 साल की उम्र से खेल रहा है क्रिकेट
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज 30 वर्ष के हो गए हैं. विराट कोहली ने 9 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. कोहली अंडर-19 विश्व कप के बाद शानदार प्रदर्शन करने की वजह से भारतीय टीम में चुन लिए गए थे इसके बाद फिर कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. विराट कोहली के आदर्श सचिन तेंदुलकर रहे हैं. उनके पिता प्रेम कोहली ने उनकी क्रिकेट के प्रति दीवानगी को देखते हुए उन्हें अकादमी में दाखिल करवा दिया था.