भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार हुई आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल
Image Credit: NDTV Sports
भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार राहुल द्रविड़ आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए हैं. ऐसा करने वाले वह पांचवें भारतीय बने हैं. आयरलैंड में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की गई. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए हैं. राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के उन बेहतरीन बल्लेबाजों में से रहे जो जब भी मैदान में खेलने के लिए उतरते थे तो उन्हें आउट करना सबके बस की बात नहीं थी.