भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की सैलरी में हुआ 30 लाख का इजाफा
Image Credit: Navbharattimes
भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति ने चयनकर्ताओं की सैलरी 60 से बढ़ाकर 90 लाख रुपये कर दी है. इसके अलावा चीफ सेलेक्टर्स की फीस में 20 लाख का इजाफा हुआ है. साथ ही पैनल के चेयरमैन को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे. प्रशासकों की समिति ने जूनियर सेलेक्टर्स की सेलेरी को भी बढ़ाया है. अब उनकी भी फीस 60 से बढ़ाकर 65 लाख रुपये कर दी गयी है