भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्रालय से मांगी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद
Image Credit: Shortpedia
भारतीय ओलंपिक संघ ने हालिया कोरोना संकट से उबरने के लिए खेल मंत्रालय से भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य ओलंपिक संघों को एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है। नरिंदर बत्रा ने मंत्रालय से आइओए को 10 करोड़ रुपये, प्रत्येक ओलंपिक एनएसएस को पांच करोड़, प्रत्येक गैर-ओलंपिक एनएसएस को 2.50 करोड़ रुपये और प्रत्येक राज्य ओलंपिक संघ को एक करोड़ रुपये देने का आग्रह किया है।