विश्व कप क्वालिफायर टेंट पेगिंग में घपला, नेपाली बनकर खेले भारतीय खिलाड़ी, मामले की जांच के आदेश
Image Credit: Twitter
ग्रेटर नोएडा में 15 से 18 मार्च को हुए विश्व कप क्वालिफायर टेंट पेगिंग में भारतीय घुड़सवारों को नेपाल की फर्जी टीम से खिला दिया गया। इस टीम ने पदक भी जीते। ईएफआई ने ये बात स्वीकारी। मामले में जांच होगी। नेपाल की ओर से खेलने वाले योगेंदर, गोलम, विनय और केपिल की छानबीन करने पर पता लगा कि ये सभी भारतीय हैं और इनके पास भारत की नागरिकता है।