तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन घोषित, नवदीप सैनी का होगा टेस्ट डेब्यू
Image Credit: Twitter@BCCI
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा की। अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी प्लेइंग इलेवन में रहेंगे। इसमें रोहित शर्मा की बतौर उप-कप्तान वापसी हुई। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को इस मुकाबले से डेब्यू का मौका मिलेगा।