भारतीय निशानेबाज हिना सिद्धू ने जर्मनी में किया भारत का नाम रोशन, जीता स्वर्ण
Image Credit: Twitter
जर्मनी के हैनोवर में चल रही अंतराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल मुक़ाबले में भारतीय निशानेबाज हिना सिद्धू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. भारत की ही पी हरि निवेता ने कांस्य पदक जीता. आईएसएसएफ विश्व कप होने से पहले इसे हिना की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने फ्रांस की मेथीलडे को हराकर ये सफलता हासिल की. इससे पहले हिना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था