भारतीय निशानेबाजों का पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ऑस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेम्फल ने 632.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। सज्जनार ने 630.5 अंकों के साथ दूसरा और फ्रांस के इटिएने गर्मोंड ने 629.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दुनिया के नंबर एक भारतीय दिव्यांश सिंह पंवार चौथे स्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत शीर्ष पर रहे।