झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट से लिया सन्यास
Image Credit: BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। 35 वर्षीय झूलन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के लिए खेलेंगी। वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली झूलन दुनिया कि इकलौती महिला गेंदबाज हैं। साल 2002 में इंटरनेशनल क्रिकेट में झूलन ने टीम इंडिया के लिए 68 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 169 वनडे और 10 टेस्ट मैच खेले हैं।