भारतीय महिला टीम ने हॉकी वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Image Credit: Twitter/HockeyIndia
पहले भारत को एक पुरुष प्रधान देश कहा जाता था. लेकिन आज जिस तरह महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों से आगे निकली है. उसके बाद इस लाइन का महत्व कम हो गया है. हॉकी वर्ल्ड कप खेलने पहुंची भारतीय महिला टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इटली को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. करो या मरो के इस मैच में लालमरेसिमयमी, नेहा और वंदना ने गोल किये. भारत का अब 2 अगस्त को आयरलैंड से मुकाबला होगा