कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय पहलवानों ने दिखाया दम
Image Credit: deccanchronicle.com
कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन की शुरुआत भारत के लिए बहुत शानदार रही. पहलवान सुशील कुमार और बबीता कुमारी फोगाट ने फाइनल में जगह बना ली है. सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम के सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कानार को 4-0 से हराया तो 57 किलोग्राम के सेमीफाइनल में राहुल ने पाकिस्तान के बिलाल को 12-8 से पटकनी दी. भारतीय महिला रेसलर बबीता कुमारी ने 53 किलोग्राम फ्री स्टाइल में नाइजीरिया ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की रेसलर को हराकर फाइनल में जगह बनाई