IPL 2020: पैडी अप्टन का बड़ा बयान, कहा- कई खिलाड़ियों की होगी रैना जैसी स्थिति
Image Credit: news byte
कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन UAE में कराया जा रहा है।मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा और खिलाड़ियों को बॉयो-सेक्योर वातावरण में रहना होगा। मेंटल कंडिशनिंग कोच पैडी अप्टन का कहना है कि जिस प्रकार सुरेश रैना अचानक लीग छोडकर चले आए ठीक वैसी हालत कई अन्य खिलाड़ियों की भी होने वाली है।उन्होंने ESPNcricinfo के साथ बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों की मुश्किल को फ्रेंचाइजियों को समझना होगा।