स्टेडियम खुलने की छूट के बावजूद फिलहाल नहीं हो सकता IPL का आयोजन- BCCI
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के कारण भारत में 24 मार्च से लगा लॉकडाउन फिर बढ़ा दिया गया है। हालांकि, लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने काफी छूट दी है जिसमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियमों को खोलना भी शामिल है। भले ही स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए जाने की अनुमति दे दी गई हैं, लेकिन BCCI ने साफ कर दिया है कि फिलहाल IPL का आयोजन नहीं हो सकता है।