आईपीएल का 11 वा सीजन नही खेलेंगे मिशेल स्टार्क
Image Credit: twitter/cricket.com.au
दाएं पैर में हड्डियों के खिंचाव के चलते ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आईपीएल के 11वें सीजन से भी बाहर हो गए हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट मैच से भी उन्हें बाहर बैठना पड़ा है. 2016 और 2017 में भी स्टार्क ने आईपीएल नहीं खेला था. इस घोषणा के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है.क्योंकि उसके एक और गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं