जाफर ने दिया उत्तराखंड कोच पद से इस्तीफा, रमेश पोवार बने मुंबई के नए हेडकोच
Image Credit: Newsbyte
20 फरवरी से भारत की घरेलू वनडे प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी शुरु हो रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही उत्तराखंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, उनके हेडकोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन ने यह साफ किया है कि जाफर ने मेल के जरिए इस्तीफा भेजा है। हालांकि, अब तक उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया। वहीं मुंबई को रमेश पोवार के रूप में नया हेडकोच मिला है।