अपने इस कदम से जसप्रीत बुमराह ने विदेश में जीता सबका दिल
Image Credit: Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां वनडे सीरीज में भारत को सफलता नहीं मिल सकी. अब 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इससे पहले भारत ने एक प्रैक्टिस टेस्ट मैच खेला जिस दौरान कप्तान कोहली से मिलने के लिए एक छोटी बच्ची भी घंटों इंतजार करती रही. लेकिन कोहली ने उसे नजरअंदाज कर दिया. लेकिन तभी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बच्ची के पास पहुंचे और उसे गले लगाया. जिसके बाद बच्ची के पिता ने बुमराह और अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की है