'होली खेलने से डरते थे रवि शास्त्री, तो उन्हें फेंक दिया गया था स्विमिंग पूल में'
Image Credit: Shortpedia
भारत में होली को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह होली के सीजन में भारत दौरे पर थे, तो बेंगलुरू में भारत और पाकिस्तान ने मिलकर होली खेली थी। लेकिन रवि शास्त्री होली खेलने से बच रहे थे और होटल के कमरे में छिप गए थे। इसके बाद हम लोग उनके कमरे में घुसे और उन्हें उठाकर स्विमिंग पूल में फेंक दिया था।