Asian Games 2018: जिन्सन जॉनसन ने जीता सोना, साथ ही भारत के खाते में 2 कांस्य पदक भी आए
Image Credit: Twitter
इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 12वें दिन गुरुवार को भारत ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। जहां पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में जिन्सन जॉनसन ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता, तो वहीं महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चित्रा उन्नीकृष्णन और महिलाओं के ही डिस्कस थ्रो मुकाबले में सीमा पूनिया ने कांस्य पदक जीते। भारत का एशियन गेम्स 2018 में ये 12वां स्वर्ण पदक है। साथ ही भारत के खाते में आज 2 कांस्य पदक भी आए।