जोंटी रोड्स ने चुने आधुनिक समय के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स, रवींद्र जडेजा भी लिस्ट में शामिल
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स रविवार को भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ लाइव इंस्टाग्राम सेशन में शामिल थे। बातचीत के दौरान 50 वर्षीय खिलाड़ी ने रवींद्र जडेजा को आधुनिक क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक चुना। जोंटी रोड्स ने कहा, रवींद्र जडेजा गेंद को लेकर अंदाजा लगाने के बारे में बहुत अच्छे हैं। मुझे डिविलियर्स को बल्लेबाजी और फील्डिंग करते देखना काफी पसंद है।