UAE में CSK को ज्वाइन करने से पहले कोरोना मामलों के कारण चिंतित हैं जोश हेजलवुड
Image Credit: news byte
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बात आए और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का नाम नहीं लिया जाए ऐसा कम ही होता है। IPL 2020 की शुरुआत से पहले भी CSK काफी चर्चा में है, लेकिन इस बार चर्चा का कारण सकारात्मक नहीं है। दरअसल टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही उनके दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। टीम ज्वाइन करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का कहना है कि वह चिंतित हैं।