हरियाणा के पहले खेल विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे कपिल देव
Image Credit: Shortpedia
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव हरियाणा के पहले खेल विश्वविद्यालय 'देव राई खेल विश्वविद्यालय' के पहले कुलपति नियुक्त किए जाएंगे। इस विश्वविद्यालय को 'मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस' में ही बनाया जा रहा है। हरियाणा के राज्यपाल इस विश्वविद्यालय के संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। खेलमंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके इन बातों की जानकारी दी। विश्विद्यालय के बाकी कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर अभी तक किसी प्रकार के खुलासे नही हुए हैं।