इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच पद के लिए कर्टली एंब्रोस ने किया आवेदन- रिपोर्ट
Image Credit: newsbyte
इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड पिछले 12 महीनों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच के लिए कई लोगों को छोटी-छोटी अवधि में आजमा चुकी है। हालांकि, हाल ही में ECB ने तीन स्थाई पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच के पद शामिल हैं। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस ने भी गेंदबाजी कोच के पद के लिए आवेदन किया है।