BCCI को चिट्ठी लिखकर कोलकाता पुलिस ने माँगी मोहम्मद शमी की जानकारी
Image Credit: Twitter
क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाये गए आरोपों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. जिसके चलते कोलकाता पुलिस द्वारा BCCI को एक चिट्ठी लिखी गई है. पुलिस ने BCCI से शमी के बारे में जानकारी मांगी है. शमी के साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा विवरण माँगा गया है. पुलिस ने BCCI से उनकी SA से लेकर दुबई यात्रा तक की जानकारी मांगी है. गौरतलब है कि हसीन जहां ने शमी पर दुबई जाकर अलीशा नाम की एक पाकिस्तानी लड़की से मिलने का आरोप भी लगाया है.