विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में कोमालिका बारी ने जीता स्वर्ण
Image Credit: shortpedia
भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग के फाइनल में जापान की सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं। उनसे पहले दीपिका कुमारी ने 2009 में यह खिताब जीता था। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में विश्व तीरंदाजी ने भारत को निलंबित करने का फैसला किया था।