केर्न्स कप चेस में कोनेरू हंपी जीतीं, डी हरिका हारीं
Image Credit: Shortpedia
शतरंज में; अजय पटेल को ऑल इंडिया चेस फेडरेशन का निर्विरोध प्रेजिडेंट चुना गया, जबकि निवर्तमान सचिव भरत सिंह चौहान पद पर दोबारा चुने गए। 2023 तक के लिए कुल पांच पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुईं। दूसरी ओर केर्न्स कप चेस के पांचवे राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कोनेरू हंपी काले मोहरों से नाना जागनिजे के खिलाफ जीतीं, जबकि डी हरिका Valentina Gunina से बुरी तरह हार गईं।