लंका प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट शुरु होने से पहले कोरोना पॉजिटिव मिले तनवीर और एक अन्य खिलाड़ी
Image Credit: shortpedia
26 नवंबर से शुरु हो रही लंका प्रीमियर लीग के आयोजकों को टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर और कनाडा के बल्लेबाज रविंदरपाल सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तनवीर हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलकर आए हैं और श्रीलंका पहुंचने पर उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।