15 अगस्त को लेह में ध्वजारोहण कर सकतें है माही
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेट से सबके दिलों में राज करने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 'माही' इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लेह में ध्वजारोहण करते नजर आ सकतें हैं। वे इस समय टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर हैं। क्रिकेट से दो महीने का विराम लेकर उन्होंने सेना में ड्यूटी करने का निर्णय लिया है। अभी इस बात की पुष्टि नही हुई है कि वह लेह में किस स्थान पर ध्वजारोहण करेंगे।