इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक
Image Credit: you tube
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तूफानी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड सुपर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाकर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन की बराबरी कर ली है. स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक 18 गेंदों में पूरा किया. उनके अर्धशतक से वेस्टर्न स्टॉर्म ने लाफबोरो लाइटनिंग के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए. बारिश की वजह से इस T-20 मुकाबले को 6 ओवर का कर दिया गया था. पुरुष T-20 में भारत की ओर से युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था