मणिपुर ने 20वीं बार जीता हीरो सीनियर महिला एनएफसी टूर्नामेंट का खिताब
Image Credit: social media
मणिपुर ने 25वीं हीरो सीनियर महिला एनएफसी 2019-20 फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मणिपुर और रेलवे के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें मणिपुर ने रेलवे को 1-0 से हराकर दिया। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा, वहीं दूसरे हाफ में 67वें मिनट में कप्तान बाला देवी ने विजयी गोल कर मणिपुर को जीत दिलाई। मणिपुर ने 20वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया।