कॉमनवेल्थ गेम्स में मैरी कॉम ने जीता गोल्ड मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के दसवें दिन मैरी कॉम ने एक बार फिर भारतीयों को गर्व करने का मौका दिया है. मैरी कॉम ने 45-48 भार वर्ग कुश्ती में इंग्लैंड की क्रिस्टीना को 5-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया. इससे पहले सेमीफाइनल में मैरी कॉम ने श्रीलंका की अनुशा को भी हराया था. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इन कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 देशों के 218 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. जब से कॉमनवेल्थ गेम शुरू हुआ है तब से भारतीय खिलाड़ी रोज 2 से 3 गोल्ड मेडल हासिल कर रहे हैं.