मैक्स बर्स्टापेन ने लगातार दूसरी बार जीती ऑस्ट्रियन ग्रांप्री
Image Credit: Shortpedia
रेड बुल के मैक्स बर्स्टापेन ने 1:22:01.822 सेकंड समय निकालकर ऑस्ट्रियन ग्रांपी जीत ली है। यह उनकी लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रियन ग्रांप्री फॉर्मूला वन ट्रॉफी जीत है। मैक्स के करिअर की यह छठी जीत है। फेरारी के चार्ल्स दूसरे, मर्सिडीज के बोटास तीसरे, फेरारी के सबेस्टियन वीटल चौथे और हैमिल्टन पांचवें नंबर पर रहे। इसी के साथ लुईस हैमिल्टन और वल्टेरी बोटास की लगातार जीत का अभियान खत्म हो गया।