मयंक अग्रवाल सहित चार भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट रैकिंग में बनाई टॉप 10 में जगह
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को आईसीसी द्वारा ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है। जिसमे भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सहित 4 भारतीय खिलाड़ियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। इस लिस्ट में स्टीव स्मिथ पहले जबकि विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा चौथे और आजिंक्य रहाड़ें पांचवे स्थान पर हैं। रैंकिंग में मयंक अग्रवाल 13 वें स्थान से 10 वें स्थान पर पहुँच गए हैं।