पदकों पर नही अच्छे प्रदर्शन पर है ध्यान- मनु भाकर
Image Credit: The Indian Express
देश ही नहीं विदेशों में भी निशानेबाजी की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली युवा खिलाड़ी मनु भाकर ने एशियाड और वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह इन दोनों जगह शानदार प्रदर्शन जारी रख भारत का नाम रोशन करेंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि उन पर मैडल लाने का दबाव है. लेकिन उनका ध्यान खेलते समय पदकों पर नही बल्कि अच्छे प्रदर्शन पर होता है. वह 18 अगस्त से जकार्ता में एशियाई खेलों के लिए जा रही है