मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
Image Credit: social media
पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलो वर्ग में 191 किलो (84प्लस107) का भार उठाकर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। इसी के साथ भारतीय दल के नाम 8 गोल्ड, तीन सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 13 पदक हो गए। इससे पहले अप्रैल में चीन के निंगबाओ में हुए एशियाई चैंपियनशिप में मीराबाई ने 199 किलो वजन उठाया था, लेकिन पदक से चूक गई थीं।