#Metoo की आग पहुंची श्रीलंका तक, क्रिकेटर लसिथ मलिंगा पर भी लगा आरोप
Image Credit: Amar Ujala
अमेरिका से शुरू हुई #Metoo कैंपेन ने पिछले दिनों भारत में भी दस्तक दी और कई नामी हस्तियों को बदनाम कर गई. अब #Metoo कैंपेन की आग श्रीलंका तक भी पहुंच गया है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर भी एक अज्ञात महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट कर बताया कि आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में इस महिला को मलिंगा और मुम्बई इंडियंस के गेंदबाजी सलाहकार ने परेशान किया था