इंग्लैंड के खिलाफ उतरते ही मिताली राज ने बनाया यह नया विश्व कीर्तिमान
Image Credit: Twitter/@BCCIWomen
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपने नाम एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है. वह क्रिकेट टीम की पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने सर्वाधिक 192 मैच खेले हैं यह रिकॉर्ड अभी तक किसी महिला के नाम नहीं है. मिताली राज ने इन 192 मैचों में 6295 रन बनाए हैं इन में 6 शतक और 49 अर्धशतक भी शामिल है. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में मैदान में उतरते ही उन्होंने यह रिकॉर्ड भी अपने नाम किया