मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष
Image Credit: twitter
सोमवार को आयोजित हुए हॉकी इंडिया के आठवें महासम्मेलन में मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है. वह राजिंदर सिंह की जगह बनाये गए है. मुश्ताक पहले हॉकी इंडिया में महासचिव थे. उनके अलावा मणिपुर हॉकी बोर्ड के ज्ञानेन्द्रों और झारखंड हॉकी के भोलनाथ सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. बोर्ड में कुल 13 लोगों को स्थान दिया गया है. पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है