अंतिम क्षणों में आत्मघाती गोल से हारा मोरक्को
Image Credit: aajtak
इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी और टीम के लिए नहीं हो सकता. पूरे मुकाबले में मोरक्को ने दबदबा बना कर रखा. लेकिन एक भी गोल नसीब नहीं हुआ और जब मैच खत्म होने में कुछ ही सेकंड बाकी थे तभी एक्स्ट्रा खिलाड़ी अजीज ने अपनी टीम के खिलाफ गोल दागकर मोरक्को के समर्थकों को गम में डूबा दिया. और अचानक से ही पूरा इरान खुशी से झूम उठा. विश्व कप के इतिहास में ईरान की यह दूसरी जीत है. इसी के साथ पिछले 18 मैचों से मोरक्को का अजेय रहने का सिलसिला भी टूट गया