धोनी ने किया खुलासा, इस लड़की पर था उनका क्रश
Image Credit: Youtube
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनाई गई फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से धोनी के फैन को उनकी रोमेंटिंक लाइफ के बारे में पता चला. सबको मालूम है कि साक्षी से पहले धोनी की एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन क्या आपको पता है धोनी का पहला क्रश कौन था? शायद नहीं, लेकिन पिछले दिनों एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान खुद धोनी ने इस बारे में बताया. धोनी ने कहा जब वह 12वीं में पढ़ते थे, तो ‘स्वाति’ नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था. यह 1999 की बात है.