विश्वकप 2019 के बाद धोनी को ले लेना चाहिए था सन्यास, पता नहीं क्यों लटकाए रखा: शोएब अख्तर
Image Credit: Shortpedia
साल 2019 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से धोनी ने मैदान पर वापसी अभी तक नहीं की है। वहीं इस बीच शोएब अख्तर ने उनके सन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल शोएब अख्तर ने कहा कि धोनी को पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। मुझे समझ नहीं आता है कि धोनी ने यह फैसला इतने लंबे समय तक क्यों लटकाए रखा है।