IPL से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, लसिथ मलिंगा ने लिया टूर्नामेंट से हटने का फैसला
Image Credit: Shortpedia
IPL के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले अब फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस से अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इस बार के टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला लिया है। मलिंगा ने जानकारी दी कि वह इस सीजन में मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। वहीं उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैंटिंसन को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने मलिंगा का समर्थन किया।