8 वीं बार रोम मास्टर्स खिताब जीतकर नडाल फिर बने नंबर 1
चैंपियन तो चैंपियन होता है वह हालात के आगे कुछ देर ठहर सकता है लेकिन झुक नही सकता. ऐसा ही कुछ साबित किया राफेल नडाल ने. नडाल ने 8वीं बार रोम मास्टर्स का खिताब जीतकर टेनिस की दुनिया में फिर अपने आपको नंबर 1 साबित किया है. हालांकि इससे पहले मेड्रिड मास्टर्स में हार के चलते उनसे नंबर 1 का ताज रोजर फेडरर ने छीन लिया था. लेकिन आज एक बार फिर जीतकर उन्होंने दोबारा वह ताज अपने नाम कर लिया. नडाल ने फाइनल में एलेक्सेंडर जेवरेव को हराया.