IPL 2018 में नया बदलाव, पुणे में नहीं खेले जाएंगे प्ले ऑफ़ मैच
Image Credit: Pixabay
IPL 2018 के अंतिम चरण के निर्णायक मैचों के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है. IPL 2018 के 2 प्ले ऑफ़ मैच पहले पुणे में खेले जाने वाले थे. पर कार्यक्रम में बदलाव करते हुए ये दोनों मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेले जाएंगे. IPL मैनेजमेंट काउंसिल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला के अनुसार क्वालीफाइंग मैच में दूसरे चरण के 2 मैच 23 और 25 मई को कोलकाता में खेले जाएंगे जबकि पहले चरण के मैच व फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे.